Devara Part 1 OTT Release: जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा को फैंस ने बहुत पसंद किया है। अब सिनेामाघरों के बाद ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। अब फैंस इस खबर को सुनकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और ओटीटी पर रिलीज होने का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते है कि जूनियर एनटीआर की ये फिल्म कब और कहां रिलीज होने वाली है।
जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया है। बता दें इस फिल्म से जाह्नवी कपूर ने साउथ में डेब्यू किया है। वही इस फिल्म में सैफ अली खान ने विलेन का रोल निभाया है। अब जल्द ही ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। जिसकी कारण ये फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार जूनियर एनटीआर की ये फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी। जानकारी के अनुसार ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Devara On Netflix) पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में रिलीज किया जाएगा।
कितनी हुई थी बॉक्स ऑफिस पर कमाई
देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन किया था। बता दें देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर 281 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। अब देखना होगा कि ओटीटी पर फैंस इस फिल्म को कितना पसंद करते हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर (Junior NTR) डबल रोल में नजर आए हैं। वही जाह्नवी कपूर को फिल्म में ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिल पाया है।
