साउथ मूवीज

Boycott Sai Pallavi: साई पल्लवी को नहीं मिलेगा रामायण में सीता मां का रोल? कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट के कारण मचा हंगामा

Sai Pallavi Comment on Indian Army: साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी चर्चा में आ गई है। एक्ट्रेस ने भारतीय सेना पर विवादित बयान दे दिया है। बता दें इस बयान के बाद सभी एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस को सीता के रोल से हटा देना चाहिए।

Image

Sai Pallavi

Sai Pallavi Comment on Indian Army: साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी चर्चा में आ गई है। हाल ही में साई पल्लवी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने भारतीय सेना पर विवादित बयान दे दिया है। बता दें इस बयान के बाद सभी एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस को सीता के रोल से हटा देना चाहिए। एक्ट्रेस के बयान के वायरल होने के बाद कुछ लोग बॉलीवुड फिल्म रामायण को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही एक्स पर बॉयकॉट साई पल्लवी' और 'बॉयकॉट' रामायण जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

बता दें एक्ट्रेस का एक वीडियो वारयल हो रहा है, जिसमें वह बता रही हैं कि पाकिस्तानी भारतीय सेना के बारे में क्या सोचते हैं। एक्ट्रेस का बयान वायरल होने के बाद लोगों का लग रहा है कि एक्ट्रेस पाकिस्तान के तरफ से बोल रही हैं। बता दें एक्ट्रेस ने कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले लोग हमारे भारतीय सैनिकों को आतंकवादी समझते हैं। जिसके बाद से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा-साई पल्लवी 'अमरन' और 'रामायण' जैसी फिल्म का हिस्सा बनने के लायक नहीं हैं। दूसरे ने कहा-मैं साई पल्लवी की बातों का विरोध करता हूं....। तीसरे ने कहा-डंबो पिंपल रानी को भारतीय सेना से माफी मांगनी चाहिए।

बता दें साई पल्लवी जल्द ही अमरन फिल्म में नजर आने वाली है। ये फिल्म 31 अक्टूबर को दिवाली के दिन सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म में मेजर मुकुंद वरदराजन की पत्नी का किरदार निभाने वाली है। इसके अलावा साई पल्लवी नागा चैतन्य के साथ फिल्म थांडेल में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को चंदू मोंडेती निर्देशित कर रहे हैं। साई पल्लवी रामायण फिल्म का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भी राम के रोल में नजर आने वाले हैं। रामायण

के अलावा साई जुनैद खान के साथ एक बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आएंगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article