Prithviraj Sukumaran Daughter Birthday: साउथ के स्टार एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन जल्द ही फिल्म दायरा (Daayra) में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर भी नजर आएंगी। ये मूवी 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपनी बेटी अलंकृता के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रहा है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Sach Ka Daayra Song: ‘दायरा’ के गाने की पहली झलक आई सामने, फैंस हुए एक्साइटेड)
दायरा एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपनी बेटी पर लुटाया प्यार (pic credit-instagram)
दायरा एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपनी बेटी पर लुटाया प्यार
फिल्म ‘दायरा’ के एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन और उनकी पत्नी सुप्रिया मेनन ने मंगलवार, 8 सितंबर को अपनी बेटी अलंकृता का 12वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर दोनों ने बेटी के साथ तस्वीरें और प्यारे मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किए। पृथ्वीराज ने बेटी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें और सुप्रिया को अपनी बेटी पर बहुत गर्व है। उन्होंने अलंकृता की दूसरों के प्रति दयालुता और जिंदगी को देखने के नजरिए की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने सिर्फ अपने व्यवहार से उन्हें जिंदगी के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। सुप्रिया ने भी बेटी के जन्मदिन पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने अलंकृता को प्यार से Ally Kutty कहकर बुलाया। सुप्रिया ने लिखा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनकी छोटी सी बेटी अब 12 साल की हो गई है। उन्होंने उस दिन को याद किया जब वह अलंकृता को अस्पताल से घर लेकर आई थीं। सुप्रिया ने अपनी बेटी को एक शानदार बेटी बताते हुए कहा कि उसमें उनके और पृथ्वीराज के व्यक्तित्व की कई अच्छी बातें हैं। उन्होंने अलंकृता के दयालु, प्यार करने वाले और दूसरों की भावनाओं को समझने वाले स्वभाव की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर बहुत गर्व है और वह उससे बेहद प्यार करती हैं।
बता दें कि पृथ्वीराज और सुप्रिया ने साल 2011 में पालक्काड में एक निजी समारोह में शादी की थी। दोनों ने 2014 में अपनी बेटी अलंकृता का स्वागत किया था। वहीं, पृथ्वीराज इन दिनों अपनी आने वाली हिंदी फिल्म ‘दायरा’ के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान नजर आएंगी। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है और करीना और पृथ्वीराज पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। ‘दायरा’ को जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है।
