Daaku Maharaaj OTT Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है 'डाकू महाराज', आज ही नोट कर लें तारीख

Daaku Maharaaj OTT Release: डाकू महाराज की ओटीटी रिलीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है। अब फैंस इस खबर को सुनकर काफी ज्यादा खुश हैं। लंबे समय से फैंस इस फिल्म को घर में बैठकर देखने का इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आइए जानते है कि फिल्म कब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

Daaku Maharaaj OTT Release: नंदमुरी बालकृष्ण और बॉबी देओल की डाकू महाराज 12 जनवरी को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। इस फिल्म को बॉबी कोली ने निर्देशित किया है। अब फैंस इस फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से की ये फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म में रिलीज होने वाली है।

Daaku Maharaaj OTT Release

Daaku Maharaaj OTT Release

नंदमुरी बालकृष्ण और बॉबी देओल की डाकू महाराज ने सिनेमाघरों पर जबरदस्त कमाई की है। डाकू महाराज 21 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में 64 साल के नंदमुरी बालकृष्ण उर्वशी रौतेला के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को देखने के बाद लोगों ने एक्ट्रेस को काफी ज्यादा ट्रोल किया था।

End of Feed