Daaku Maharaaj OTT Release: डाकू महाराज से डिलीट हुए उर्वशी रौतेला के सीन? फिल्म रिलीज होते ही सामने आया सच

Daaku Maharaaj OTT release: उर्वशी रौतेला और नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'डाकू महाराज' आज ओटीटी पर रिलीज हो गई है। कुछ दिनों से ऐसी अफवाहे थी नेटफ्लिक्स ने फिल्म दोबारा से एडिट करके फिल्म से उर्वशी रौतेला के रोल को हटा दिया हैं। आज फिल्म रिलीज हो गई है और सच्चाई सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस का रोल फिल्म से हटा है कि नहीं।

Daaku Maharaaj OTT release: उर्वशी रौतेला की फिल्म डाकू महाराज आज यानी 21 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बीते दिनों से ऐसी अफवाह थी कि फिल्म से उर्वशी रौतेला के सीन्स को हटा दिया गया है, लेकिन अब फिल्म रिलीज होते ही सच्चाई सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि फिल्म से एक्ट्रेस का रोल हटा है कि नहीं।

Daaku Maharaaj

Daaku Maharaaj

नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर डाकू महाराज आज 21 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी सहित कई भाषाओं में स्ट्रीम हुई है। पहले ऐसी अफवाहें थी कि उर्वशी रौतेला को फिल्म से हटा दिया गया है। ओटीटी पर जो फिल्म रिलीज होगी उसमें एक्ट्रेस का रोल दिखाई नहीं देगा, लेकिन ये खबर सच नहीं थी। ओटीटी वर्जन से किसी भी सीन को नहीं काटा गया और यहां तक कि उनका गाना दबिदी दबिदी भी शामिल है। अफवाहों की शुरुआत तब हुई जब नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर अपने अनाउंसमेंट पोस्टर में उर्वशी रौतेला को हटा दिया गया था। फैंस ने मेकर्स को काफी ट्रोल किया था, लेकिन वो सच्चाई नहीं थी।

End of Feed