Vicky Kaushal's Chhaava: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' (Chhaava) ने रिलीज होने के बाद से ही घरेलू बॉक्स ऑफिस कब्जा जमा लिया है। यह मूवी हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकार्ड्स बना रही है। 5 दिनों में ही विक्की कौशल की 'छावा' ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस समय कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'छावा' के लिए विक्की कौशल पहली पसंद नहीं थे। यह बात जानकर सभी को हैरानी हुई है। विक्की कौशल से पहले यह मूवी साउथ के एक बड़े सुपरस्टार को ऑफर हुई थी।
'छावा' के लिए विक्की कौशल नहीं थे पहली पसंद?
कुछ दिनों से ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थी कि विक्की कौशल से पहले फिल्म 'छावा' साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को ऑफर हुई थी। इन रिपोर्ट्स पर डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने रिएक्शन देते हुए बताया कि ये बेबुनियाद अफवाहें हैं। उन्होंने एक इवेंट के दौरान 'छावा' की कास्टिंग को लेकर क्लियर करते हुए कहा कि उनकी पहली और आखिरी पसंद विक्की कौशल ही थे। लक्ष्मण उतेकर ने कहा कि मेरी 'छावा' के लिए छावा मिल गया था।
विक्की कौशल ने फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना ने भी औरंगजेब का किरदार निभाया है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। वहीं दूसरी ओर महेश बाबू इस समय 'SSMB29' के लिए चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली करने जा रहे हैं।
