Samantha Ruth Prabhu के EX जेठ राणा दग्गुबाती के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज, तोड़फोड़ से जुड़ा है मामला

समांथा रुथ प्रभु के साथ अब साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती भी चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार राणा दग्गुबाती के परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आइए जानते है कि किस मामले में राणा दग्गुबाती के परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

समांथा रुथ प्रभु के साथ अब साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती भी चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार राणा दग्गुबाती के परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें वेंकटेश दग्गुबाती उनके भतीजे राणा दग्गुबाती और उनके परिवार के सदस्यों पर कई बड़े आरोप लगे हैं। जिसके बाद उनके परिवार के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। आइए विस्तार से जानते हैं कि मामला क्या है।

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu

रिपोर्ट के अनुसार उनके परिवार के ऊपर फिल्मनगर में एक होटल को नुकसान पहुंचाने के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार दग्गुबाती परिवार ने उन्हें पट्टे पर दी गई जमीन से जबरन बेदखल करने की कोशिश कर रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 448 (अवैध प्रवेश), 452 (किसी घर में चोट, हमला या अनुचित रोकथाम के उद्देश्य से प्रवेश), 458 (रात के समय घर में चोरी या जबरन प्रवेश) और 120B (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार दग्गुबाती परिवार ने फिल्मसिटी में अपनी संपत्ति एक बिजनसमैन को पट्टे पर दी थी। जिसपर वो शख्स डेक्कन किचन नामक होटल चला रहे थे। हालांकि, दग्गुबाती परिवार और नंद कुमार के बीच पट्टा समझौते पर विवाद पैदा हो गया, जिससे कानूनी विवाद हो गया।

End of Feed