कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा (Jani Shaikh Basha) उर्फ जानी मास्टर की मुश्किले बढ़ गई है। बता दें इन दिनों कोरियोग्राफर बहुत ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। कोरियोग्राफर के खिलाफ एक 21 साल की लड़की ने यौन उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से कोरियोग्राफर फरार चल रहे थे। कोरियोग्राफर को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार कर लिया था। अब रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने पुलिस के सामने सच्चाई कबूल कर ली है।
Jani Master
लड़की कुछ सबूत दिखा देगी तो मैं अपने पति को छोड़ दूंगी
कुछ दिनों पहले कोरियोग्राफर जानी मास्टर की पत्नी आयशा ने एक इंटरव्यू दिया था। उस दौरान आयशा ने कहा था कि ‘मेरे पति जानी मास्टर पर जो आरोप लगे हैं वो सही नहीं है। उनपर ऐसे आरोप लगे है कि उन्होंने 16 साल की लड़की को परेशान किया था, ये बहुत घिनौना आरोप है। इसमें कुछ भी सच्चाई नहीं है। अगर आरोप लगाने वाली लड़की कुछ सबूत दिखा देगी तो मैं अपने पति को छोड़ दूंगी।
असिस्टेंट कोरियोग्राफर की जॉब ऑफर
आयशा ने ये भी कहा था कि मुझे और जानी मास्टर को शादी किए 14 साल हो गए हैं। मैं तब से उन्हें जानती हूं। हमारे बच्चे नहीं हैं, लेकिन मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानती हूं। वो ऐसा नहीं कर सकते। पीड़िता ने जब अपना बयान दिया था तब उन्होंने बताया था कि जानी मास्टर और उनकी पहली मुलाकात 2017 में हुई थी। जानी ने उन्हें असिस्टेंट कोरियोग्राफर की जॉब ऑफर की थी। एक शो के दौरान जानी ने उस लड़की का यौन उत्पीड़न किया था उस समय वो लड़की नाबालिग थी। रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि जब जानी मास्टर ने पुलिस के सामने सच्चाई कबूली उस समय वो पूरी तरह से टूट गए थे। बता दें उन्हें साइबराबाद पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया था। ये मामला लड़की ने साइबराबाद में दर्ज करवाया था।
