साउथ मूवीज

'Amitabh Bachchan 82 साल की उम्र में भी दिन में 10 घंटे करते हैं काम', 33 साल बाद दोबारा साथ फिल्म की शूटिंग करने पर Rajinikanth ने की तारीफें

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन 33 साल बाद दोबारा बड़े पर्दा पर नजर आने वाले हैं। 20 सितंबर को वेट्टैयान का ऑडियो लॉन्च इवेंट रखा गया था, जिसमें कई सितारे शामिल हुए थे।ऑडियो लॉन्च इवेंट में अमिताभ बच्चन मौजूद नहीं थे, लेकिन उस दौरान रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन की जमकर तारीफ की।

Image

Rajinikanth

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन 33 साल बाद दोबारा बड़े पर्दा पर नजर आने वाले हैं। फैंस दोनों बड़े सुपरस्टार को एक साथ देखना का बेस्रबी से इंतजार कर रही है। बता दें दोनों एक्टर्स वेट्टैयान में नजर आने वाले हैं। वेट्टैयान इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। 20 सितंबर को वेट्टैयान का ऑडियो लॉन्च इवेंट रखा गया था, जिसमें कई सितारे शामिल हुए थे।

ऑडियो लॉन्च इवेंट में अमिताभ बच्चन मौजूद नहीं थे, लेकिन उस दौरान रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन की जमकर तारीफ की। रजनीकांत ने बिग बी के सुपरस्टार बनने तक के सफर को बताया। रजनीकांत ने बताया कि अब बिग बी फिल्मों में आना शुरू हुए थे तो उन्हें बहुत नुकसान हुआ था। उनके जुहू वाले घर की बोली तक लग गई थी, जिसके बाद सारा बॉलीवुड उनपर हंस रहा था। तीन साल कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने खूब सारा पैसा कमाया। कई सारे विज्ञापन किए, केबीसी किए फिर उन्होंने जुहू वाले घर के साथ-साथ तीन घर और खरीदे। वह 82 साल की उम्र में भी 10 घंटे काम करते हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के अलावा मंजू वारियर, रितका सिंह, दुशरा विजयन और राणा दग्गुबाती फहाद फासिल भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी। पहले इस फिल्म की टक्कर कंगुवा से होने वाली थी, लेकिन कंगुवा मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे कर ली है। अब कंगुवा 14 नंवबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नजर आ रहा था कि ऑडियो लॉन्च इवेंट में रजनीकांत जमकर डांस कर रहे हैं। फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें है क्योंकि इस फिल्म में 33 साल बाद रजनीकांत और अमिताभ बच्चन एक साथ नजर आने वाले हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article