Chiranjeevi का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज, 45 साल के फिल्मी करियर में किए 156 फिल्में

Chiranjeevi Enters Guinness World Records: चिरंजीवी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। इससे सम्मानित करते हुए उन्हें फिल्म जगत में सबसे सफल स्टार के रूप में मान्यता दी गई है। चिरंजीवी ने अपने पूरे फिल्मी करियर में 156 फिल्मों किए हैं। इससे पहले चिरंजीवी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Chiranjeevi Enters Guinness World Records: साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी अपनी फिल्मों और शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। हाल ही एक्टर के फैंस के लिए खुश कर देते वाली खबर सामने आई है। बता दें चिरंजीवी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। इससे सम्मानित करते हुए उन्हें फिल्म जगत में सबसे सफल स्टार के रूप में मान्यता दी गई है। इस खबर को सुनकर एक्टर के फैंस के बीच काफी खुशी का माहौल है।

Chiranjeevi

Chiranjeevi

कितनी फिल्मों में किए काम

हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान यह प्रमाण पत्र चिरंजीवी को सौंपा गाय है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उस फोटो में चिरंजीवी के साथ स्टेज पर बॉलीवुड स्टार आमिर खान भी नजर आ रहे हैं। बता दें साउथ स्टार चिरंजीवी ने अपने पूरे फिल्मी करियर में 156 फिल्मों किए हैं, जिनमें काफी सारी फिल्में सुपरहिट साबित हुई है। वही एक्टर ने 537 गानों में 24,000 से ज्यादा डांस मूव्स किए हैं।

End of Feed