Captain Miller Twitter Review: धनुष की एंट्री पर थिएटर में जमकर बजी सीटियां, पहले हाफ ने जीता दर्शकों का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 12, 2024, 01:31 PM IST

Captain Miller Twitter Review: धनुष (Dhanus) की फिल्म कैप्टन मिलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में धनुष की जबरदस्त एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। फैंस फिल्म को लेकर ट्विटर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आइए बिना देर किए जानते हैं दर्शकों को कैसी लगी फिल्म।

Captain Miller Twitter Review: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की मोस्ट अवेटेड फिल्म कैप्टन मिलर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन अरुण माथेश्वरन ने किया है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ था। फिल्म में धनुष के साथ शिव राजकुमार, सुदीप किशन समेत कई कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। कैप्टन मिलर के साथ साउथ की कई फिल्में सिनेमाघरों में आज रिलीज हुई है। आइए बिना देर किए जानते हैं दर्शकों का क्या रिस्पॉन्स था।

फिल्म में धनुष के धमाकेदार एक्शन सीन पर दर्शकों ने जमकर सीटियां बजाई। फिल्म में धनुष की एंट्री और उनके जबरदस्त डायलॉग पर फैंस ने हारा दिल। फिल्म की कहानी और इंटरवल सीक्वेंस को बेस्ट पार्ट बताया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, फिल्म का फर्स्ट हाफ शानदार रहा। दूसरे यूजर ने लिखा, धनुष के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंसमें से एक हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, फिल्म का फर्स्ट हाफ सबसे शानदार है।

End of Feed