साउथ मूवीज

Hanu Man Movie Twitter Review: कलयुग में हनुमान की शक्तियां लेकर आया 'हनु मैन', दर्शकों ने बांधे तारीफों के पुल

Hanu Man Movie Twitter Review: तेज सज्जा और अमृता अय्यर स्टार फिल्म हनु मैन बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इसी के साथ फिल्म रिलीज लोगो के दिलों में घर कर गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए ट्विटर रिव्यु।

Image

Hanu Man Movie Twitter Review

Hanu Man Movie Twitter Review: तेज सज्जा और अमृता अय्यर स्टार फिल्म हनु मैन बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इसी के साथ फिल्म रिलीज लोगो के दिलों में घर कर गई है। सिर्फ यही नहीं थिएटर में भी दर्शक फिल्म देखने के बाद तालियां बजाना बंद नहीं किया। इसी के साथ फिल्म देखने के बाद दर्शक अपने रिव्यू सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्वीटर पर ट्वीट कर दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म को देखने के बाद लोगों का क्या कहना है।

प्रशांत वर्मा द्वारा डायरेक्टेड फिल्म हनु मैन (Hanu Man) को सभी के खूब प्यार मिल रहा है। ये फिल्म भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़ी हुई है। इसके साथ ही सुपरहीरो के कॉन्सेप्ट को बखूबी दिखाया गया है। इसी के साथ फिल्म को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि हनुमान फिल्म अब एक इमोशन है, जाओ और एक-एक हनुमान देखो, अरे जयश्रीराम। प्रशांत वर्मा को प्रणाम हर एक सीन काफी ज्यादा देखने लायक है।

वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि थिएटर को एक मंदिर बना दिया इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने। इसी के साथ दर्शकों ने कहा की फिल्म आखरी 30 मं में ऐसा एक्शन देखने को मिला जो काफी मजेदार था। तेज सज्जा (Teja Sajja) के रोल को काफी ज्यादा प्यार मिला साथ ही माइकल का किरदार निबाह रहे विनय राय ने भी तारीफें बटोरी। अब देखना दिलचस्प होगा की क्या फिल्म कितनी कमाई कर सभी के होश उड़ाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article