Captain Miller Trailer Out: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की मोस्ट अवेटेड फिल्म कैप्टन मिलर का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में धनुष बाप और बेटे दोनों रोल्स को प्ले कर रहे हैं। एक्टर फिल्म में अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फिल्म में एक्शन का भरपूर डोज है। धनुष ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में एक्टर लंबे बालों में हाथों में गन पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में एक्टर इंटेस लुक में दिखाई दे रहे हैं।
Captain Miller Trailer (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- मुंबई के बाद उदयपुर में Ira Khan - Nupur Shikhare करेंगे रॉयल वेडिंग, जश्न के माहौल में डूबा पूरा परिवार
कैप्टन मिलर 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज से कुछ समय पहले मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में धनुष ब्रिटिश शासन से लोहा लेते हुए नजर आते हैं। फिल्म में उनके दमदार डायलॉग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
यहां देखें कैप्टन मिलर का ट्रेलर
इस फिल्म का निर्देशन Arun Matheswaran ने किया है। अरुण ने इससे पहले कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म को धनुष के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जा रहा है। इस फिल्म की अनाउंसमेंट पिछले साल अगस्त महीने में हुई थी।
