साउथ मूवीज

Ram Charan की RC 16 में हुई शिव राजकुमार की एंट्री, स्पोर्ट्स ड्रामा में लगाएंगे तड़का

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 5, 2024, 04:08 PM IST

मेगास्टार रामचरण की फिल्म आरसी 16 में शिव राजकुमार की एंट्री हो गई है। फैंस शिवराजकुमार और रामचरण को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना करेंगे।

Image

Shiv Rajkumar and Ram Charan (credit pic: instagram)

मेगा पावर स्टार राम चरण (Ram Charan) की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म Rc 16 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं। फिल्म के रिलीज डेट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, बुच्ची बाबू सना की फिल्म मे शिव राजकुमार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के गीत म्यूजिक मेस्ट्रो एआर रहमान देंगे। एआर रहमान बहुत कम ही तेलुगु प्रोजेक्ट्स को साइन करते हैं। फैंस इस फिल्म में उनके गानों को सुनने के लिए काफी एक्साइटेड है।

शिव राजकुमार और रामचरण साथ में काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स मार्च या अप्रैल महीने में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

रामचरण संग स्क्रीन शेयर करेंगे शिव राजकुमार

स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में सुपरस्टार राम चरण अनोखे अंदाज में नजर आएंगे। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म गेम चेंजर की शूटिंग में बिजी हैं। गेम चेंजर में रामचरण के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म के सेट से राम चरण और कियारा की सेट से तस्वीरें वायरल हुई थी। गेम चेंजर का निर्देशन एस.एस शंकर कर रहे हैं।

रामचरण की पिछले साल अचार्या रिलीज हुई थी। अचार्या में उनके साथ मेगास्टार चिरंजीवी मुख्य भूमिका में थे। अर्चाया बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article