war 2: ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 लंबे समय से सुर्खियों में है। यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ पहली साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान बोनी कपूर को जूनियर एनटीआर की वॉर के बारे में बातचीत करना मंहगा पड़ गया। आइए जानते हैं कि बोनी कपूर ने ऐसा क्या बोल दिया।
War 2
हाल ही में बोनी कपूर और नागा वामसी और एक्टर सिद्धार्थ साउथ इंडियन और बॉलीवुड सिनेमा के बारे में खुलकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान बोनी कपूर ने बताया कि कमल हासन हिंदी भाषी दर्शकों के लिए नए थे और कैसे एक साउथ इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर द्वारा निर्देशित फिल्म एक बड़ी हिट बन गई। इस बात पर एक्टर सिद्धार्थ बोनी कपूर से सवाल किया की बॉलीवुड में आज इस तरह से कोलैबोरेशन को किसके साथ किया जा सकता है।
जूनियर एनटीआर कोई न्यू फेस नहीं हैं
इस सवाल का जवाब देते हुए बोनी कपूर ने कहा-आदित्य चोपड़ा ने अपनी फिल्म के लिए जूनियर एनटीआर को क्यों लिया है?'बोनी कपूर का ये जवाब एक्टर सिद्धार्थ को रास नहीं आया और उन्होंने कहा-जूनियर एनटीआर कोई न्यू फेस नहीं हैं। सिद्धार्थ ने कहा-आप सिनेमा जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार के बारे में ऐसी बात कर रहे हैं जो राजामौली जैसे फिल्म निर्माताओं में से एक के साथ काम कर रहा है।
कैमियो करते नजर आएंगे किंग खान
जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन को पहली बार पर्दे पर एक साथ देखने के लिए फैंस के बीच लेकर उत्साह काफी बढ़ा हुआ है।'वॉर' साल 2019 में रिलीज हुई थी। जिसमें ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन की वॉर 2 में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का कैमियो हो सकता है।
