Bobby Deol की खुली किस्मत, अब Ram Charan की फिल्म में होगा ये धांसू रोल

Bobby Deol Join Hands With Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण की अपकमिंग फिल्म काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के लिए राम चरण ने बुच्ची बाबू के साथ हाथ मिलाया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण की इस फिल्म में अब बॉबी देओल की धमाकेदार एंट्री होती नजर आ रही है।

Bobby Deol Join Hands With Ram Charan: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' (Animal) में विलेन का रोल निभाने के बाद बॉबी देओल (Bobby Deol) की किस्मत के ताले खुल गए हैं। इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मौजूद हरकोई बॉबी देओल के साथ काम करने के लिए बेताब है। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री सहित चारोंओर से उन्हें नए-नए प्रोजेक्ट ऑफर हो रहे हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उन्होंने बॉबी देओल के फैन्स की बेताबी और बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि बॉबी देओल को साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की एक बड़ी फिल्म में अहम भूमिका ऑफर हुई है।

Bobby Deol and Ram Charan

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बुच्ची बाबू की नजरें बॉबी देओल पर टिकी हैं। 'एनिमल' में बॉबी देओल की जबरदस्त एक्टिंग से बुच्ची बाबू काफी इम्प्रेस हुए हैं। ऐसे में अब बुच्ची बाबू फिल्म में बॉबी देओल की भूमिका खलनायकी के दायरे तक सीमित नहीं रखना चाहते हैं। उन्होंने बॉबी देओल के लिए कुछ बड़ा सोचा है। फिल्म में उन्हें अहम भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

End of Feed