बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। एक्टर आखिरी बार करण जौहर की फिल्म रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रहे हैं। एक्टर फिल्मों की स्क्रिप्ट सुन रहे हैं। एक्टर हिंदी के बाद साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। एक्टर इन दिनों हनुमान फेम निर्देशक प्रशांत वर्मा की फिल्म राक्षस को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार,रणवीर की फिल्म पीरियड ड्रामा माइथोलॉजी होगी। प्रशांत और रणवीर इस बिग बजट फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रशांत की फिल्म को मायत्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस करेंगे। मायत्री मूवी ने इससे पहले पुष्पा, पुष्पा 2, उप्पेना, कुशी समेत कई फिल्में प्रोड्यूस की है। राक्षस प्रशांत की सिनेमैटिक यूनिवर्स होगी जिसमें मेकर्स कई सारे कैरेक्ट्स को साथ में दिखाने वाले हैं।
पीरियड ड्रामा में नजर आएंगे रणवीर सिंह
रणवीर वर्मा के विजन से काफी प्राभवित है। दोनों की इस प्रोजेक्ट को लेकर कई बार मुलाकात हुई है। एक्टर इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। राक्षस की स्क्रिप्टिंग और विजुलाइजेशन पहले ही पूरा हो चुका है। निर्माता फिल्म की शूटिंग के लिए एक्टर्स के शेड्यूल का पता लगा रहे हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आदित्य धर की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर फरहान अख्तर की डॉन 3 में दिखाई देंगे। मेकर्स ने कुछ समय पहले इस बात का ऐलान किया था।
पिता बनने वाले हैं रणवीर
रणवीर सिंह जल्द पिता बनने वाले हैं। एक्टर ने कुछ समय पहले ही दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस संग शेयर की थी। कपल अपने बच्चे के आने को लेकर काफी एक्साइटेड है। पिछले दिनों एक्टर अपने डीपफेक वीडियो के वायरल को लेकर चर्चा में थे। एक्टर ने साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज करवाई है।
