साउथ मूवीज

वेंकट प्रभु ने रजनीकांत की 'कुली' के टीजर पर कसा तंज? The GOAT के डायरेक्टर ने ट्वीट कर दी सफाई!

Venkat Prabhu on Karthik Kumar Post: डायरेक्टर वेंकट प्रभु के ट्विटर पर दिए गए रिएक्शन को रजनीकांत की फिल्म 'कुली' से जोड़कर देखा जा रहा था। अब इसको लेकर वेंकट प्रभु ने सफाई दी है।

Image

Instagram

Venkat Prabhu on Karthik Kumar Post: डायरेक्टर वेंकट प्रभु (Venkat Prabhu) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (The GOAT)' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) अहम रोल में नजर आने वाले हैं।इस वेंकट प्रभु की इस फिल्म को लेकर अभी तक कई अपडेट सामने आए हैं। इसके अलावा वेंकट प्रभु अपनी अपकमिंग फिल्म से जुड़ी जानकारियों को ट्विटर हैंडल से शेयर कर रहे हैं। इसी बीच वेंकट प्रभु का एक ट्वीट सामने आया है। जिसके बाद माना जा रहा है वेंकट प्रभु ने रजनीकांत की फिल्म 'कुली' को लेकर कटाक्ष किया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

कार्तिक कुमार के वीडियो पर वेंकट प्रभु ने दिया ये रिएक्शन

वेंकट प्रभु इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो एक के बाद एक ट्वीट कर फैंस को अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। इन सब के बीच वेंकट प्रभु ने कार्तिक कुमार के वीडियो का लाइक किया है। कार्तिक कुमार इस वीडियो में बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि 'सभी मास मसाला फिल्म का ट्रेलर लगभग एक जैसा होता है।' इस ट्वीट को लाइक करने के बाद माना जा रहा था कि वेंकट प्रभु ने रजनीकांत की लोकेश कनगराज के निर्देशन फिल्म 'कुली' पर कटाक्ष किया है। इन सब के बाद वेंकट प्रभु ने कार्तिक कुमार के वीडियो पर रिएक्शन दिया। उन्होंने सवाल करते हुए लिखा कि नहीं, ये हम सभी के लिए है जो व्यावसायिक फिल्में कर रहे हैं! इसके आगे उन्होंने लिखा कि अगर हम कुछ अलग दे तो क्या दर्शक उसे स्वीकार करने को तैयार है।

धांसू था 'कुली' का टीजर

रजनीकांत की फिल्म 'कुली' का अभी हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था। इस टीजर में रजनीकांत के धांसू एक्शन सीन्स देखने को मिले थे, जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article