मलयालम एक्ट्रेस मीनू मुनीर ने हाल ही में मॉलीवुड में काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए है। बता दें एक्ट्रेस ने एक्टर और डायरेक्टर बालचंद्र मेनन पर कई बड़े आरोप लगाए है। एक्ट्रेस ने बड़ा आरोप लगाया है कि एक्टर ने उन्हें एक कमरे में बैठाकर जबरदस्ती ऐडल्ट वीडियो दिखाया है।
Balachandra Menon
मीनू मुनीर ने बताया जब ये चीज हुई थी तो वो रूम में अकेली नहीं थी। वह कमरे में कुछ और लोग भी मौजूद थे। एक्ट्रेस ने बताया कि उस कमरे में तीन लड़कियां भी मौजूद थी। एक्ट्रेस ने कहा वो रूम से बाहर जाना चाहती थी, लेकिन एक्टर ने उन्हें जबरदस्ती वहां बैठने के लिए मजबूर किया। बता दें एक्ट्रेस के साथ ये पहला मामला नहीं इसके पहले एक्ट्रेस ने जयसूर्या पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इस बात की काफी ज्यादा चर्चा हुई थी।
समझौता करने के लिए कई ऑफर
इस मामले में अधिक बात करते हुए मुनीर ने बताया था कि उनका सिनेमा जगत से मोहभंग हो गया है। एक्ट्रेस ने बताया था कि कई लोगों ने उन्हें समझौता करने के लिए कई प्रकार के ऑफर भी दिए थे। एक्ट्रेस का कहना था कि उन्हें काफी कॉल आते हैं। कुछ लोगों ने उन्हें पैसे भी ऑफर किए थे, लेकिन एक्ट्रेस लालच में नहीं आईं और बिना जाने वाले नंबर के कॉल्स उठाना बंद कर दी थी।
एडावेला बाबू हुए थे गिरफ्तार
बता दें मलयालम एक्ट्रेस मीनू मुनीर ने इसके पहले एडावेला बाबू के खिलाफ भी कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद एसआईटी के अधिकारियों ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया था। एक्टर की गिरफ्तारी ने काफी सुर्खियां बटोर थी, लेकिन कुछ दिनों बाद एक्टर को इस मामले में अग्रिम जमानत मिल गई थी।
