साउथ मूवीज

Ram Charan के साथ इस करीबी का मैडम तुसाद में बनेगा वैक्स स्टैच्यू, नाम सुनते ही आप रह जाएंगे दंग

राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गेम चेंजर के कारण चर्चा में बने हुए हैं। राम चरण का भी लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यू बनने वाला है। खास बात तो ये है कि एक्टर के साथ उनके करीबी का भी स्टैच्यू बनाया जाएगा, जिस खबर को सुनकर फैंस काफी खुश हैं।

Image

Ram Charan

राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गेम चेंजर के कारण चर्चा में बने हुए हैं। मेकर्स लगातार फैंस की एक्साइटमेंट बनाए रखने के लिए कुछ ना कुछ अपडेट फैंस को देते रहते हैं। इसी बीच राम चरण के फैंस को खुश करने वाली एक खबर सामने आ रही है। बता दें अब अल्लू अर्जुन के बाद अब राम चरण का भी लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यू बनने वाला है। खास बात तो ये है कि एक्टर के साथ उनके करीबी का भी स्टैच्यू बनाया जाएगा, जिस खबर को सुनकर फैंस काफी खुश हैं।

बता दें राम चरण का ये करीबी और कोई नहीं बल्कि उनका पालतू डॉग राइम है। जिससे एक्टर काफी प्यार करते हैं और उसे अपने बच्चे की तरह रखते हैं। अक्सर एक्टर अपने सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें पोस्ट करते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें नजर आ रहा था कि एक्टर वैक्स आर्टिस्ट के साथ बात करते हैं और कुछ तस्वीरें किल्क करवाते हैं।

इन जानवरों का भी बना था स्टैच्यू

इस वीडियो में पालतू डॉग राइम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में कमेंट करते हुए एक शख्स ने कहा-राइम बहुत लक्की है। ये पहली बार नहीं जब किसी जानवर का स्टैच्यू बन रहा है। बता दें इससे पहले ब्रिटिश रॉयल कॉर्गिस और ग्रेहाउंड रेसिंग चैंपियन वेस्टमीड हॉक जैसे लोकप्रिय जानवरों का भी मैडम तुसाद में स्टैच्यू बन चुका है।

इस दिन रिलीज होगी गेम चेंजर

राम चरण अपनी आने वाली फिल्म गेम चेंजर की रिलीज को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में एक्टर के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली है। ये फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article