Baahubali Re-Release: सिनेमाघरों में एक बार फिर तहलका मचाएगी प्रभास-राणा की ब्लॉकबस्टर फिल्म, इस दिन होगी रिलीज

Baahubali Re-Release: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता प्रभास (Prabhas) के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। निर्माताओं ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि वो प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' (Baahubali 2: The Conclusion) को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज करने जा रहे हैं। जानिए यह मूवी कब री-रिलीज होगी।

Baahubali Re-Release: बीते कई महीनों से निर्माता अपनी ब्लॉकबस्टर मूवीज को दर्शकों के बीच फिर से रिलीज कर रहे हैं। री-रिलीज हो रही फिल्मों की लिस्ट में अब एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के निर्देशन में बनी 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' (Baahubali 2: The Conclusion) को दोबारा सिनेमाघरों में पेश करने का फैसला निर्माताओं ने ले लिया है। काफी समय से फैन्स भी चाहते थे कि साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की इस मूवी को एक बार फिर बड़े परदे पर देख पाएं। तो चलिए जानते हैं मेकर्स इस मूवी को किस दिन सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज करने वाले हैं।

Baahubali Re-Release

भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म 'बाहुबली' इस अक्टूबर सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' अपनी रिलीज के आठ साल पूरे कर रही है। इस मौके पर मेकर्स ने फिल्म को दोबारा रिलीज करने का मन बनाया है। बताते चलें 'बाहुबली 2' दुनिया भर में साल 2017 में २८ अप्रैल के दिन रिलीज हुई थी।

End of Feed