साउथ मूवीज

'साउथ ऑडियंस कभी बॉलीवुड फिल्में नहीं देखती...' सलमान खान के इस बयान पर Nani ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'आप कैसे सुपरस्टार बन...'

Nani React on Salman Khan's Statement: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सलमान खान ने कहा था कि साउथ इंडिया में उनकी फिल्मों को ऑडियंस से वो प्यार नहीं मिल रहा है, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी। सलमान खान के इस बयान पर अब साउथ एक्टर नानी ने अपना रिएक्शन दिया है।

Image

Nani React on Salman Khan's Statement

Nani React on Salman Khan's Statement: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म 'सिकंदर' के प्रमोशन के दौरान साउथ ऑडियंस को लेकर एक बयान दिया था। सलमान खान ने कहा था कि जब भी साउथ के लोग उन्हें पब्लिक में देखते हैं तो 'भाई-भाई' चिल्लाते हुए खूब प्यार देते हैं लेकिन उन्होंने वो कभी सिनेमाघरों में उनकी मूवीज को नहीं देखते हैं। उन्होंने आगे कहा था कि हिंदी बोलने वाले लोग साउथ मूवीज को खूब पसंद करते हैं और उन्हें सफलता भी दिलाई है लेकिन साउथ इंडियन्स कभी भी हिंदी मूवीज को स्वीकार नहीं करते हैं। सलमान खान के इस बयान पर अब साउथ सुपरस्टार नानी (Nani) ने रिएक्शन देते हुए बड़ा खुलासा किया है।

साउथ में सलमान खान को फिल्में प्यार ना मिलने वाले बयान पर नानी ने कहा, 'नहीं-नहीं वहां नहीं चले? बिना चले कैसे सुपरस्टार बन गए? 100% चलती हैं और हम सब उन्हें पसंद करते हैं। हम सभी ने सलमान खान की 'हम आपके हैं कौन...!' जैसी कई मूवीज देखी हैं। आज भी उनकी फिल्म का 'दीदी तेरा दीवाना' गाना हम शादियों में चलाते हैं।'

नानी ने आगे यह भी कहा कि हिंदी फिल्मों को काफी समय से साउथ इंडिया में पसंद किया जाता है। भले ही साउथ की फिल्मों को देशभर में लोकप्रियता मिल रही है लेकिन उनसे पहले भी हिंदी फिल्में ऑडियंस द्वारा पसंद की गई हैं। लोगों ने अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों को पसंद किया है और आज भी उन्हें याद करते हैं। 'कुछ कुछ होता है' और 'दिल तो पागल है' जैसी फिल्में कई फिल्में भी साउथ ऑडियंस के बीच खूब पॉपुलर रही हैं।

नानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हिट: थर्ड केस' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह मूवी 1 मई के दिन रिलीज होने जा रही है। फिल्म में नानी के साथ लीड रोल में श्रीनिधि शेट्टी नजर आएंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article