The Raja Saab: प्रभास की 'द राजा साब' से लीक हुआ जबरदस्त डांस सीक्वेंस, झुंड के बीच नाचते दिखे एक्टर

The Raja Saab: प्रभास की आने वाली फिल्म 'द राजा साब' का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से एक जबरदस्त डांस सीक्वेंस वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रभास रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस पसंद कर रहे हैं।

The Raja Saab: साउथ स्टार प्रभास के पास इस समय फिल्मों की लाइन लगी हुई है। एक्टर जल्द ही द राज साब, फौजी, स्पिरिट, सलार 2, प्रशांत वर्मा की फिल्म, कल्कि 2898 एडी पार्ट 2, लोकेश कनगराज की फिल्म में नजर आएंगे। इन दिनों प्रभास अपनी फिल्म द राज साब की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से एक जबरदस्त डांस सीक्वेंस लीक हो गया है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Prabhas The Raja Saab

Prabhas The Raja Saab

प्रभास की फिल्म राजा साहब 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। हाल ही में इस फिल्म से एक डांस वीडियो लीक हो गया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। लीक हुई क्लिप में नजर आ रहा है कि प्रभास फुल एनर्जी के साथ जमकर डांस कर रहे हैं। वहीं काले कपड़े पहने लोगों ने उन्हें घेर रखा है। इस वीडियो में प्रभास रंग-बिरंगे शर्ट में नजर आ रहे हैं।

End of Feed