संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म एनिमल (Animal) ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। जहां एक तरफ इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है। वहीं, कुछ लोगों ने इस फिल्म की आलोचना की। अब इस फिल्म को लेकर गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जावेद ने एनिमल जैसी फिल्मों का हिट होना खतरनाक है।
गीतकार ने 9वें अजंता-एलोरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म मोहत्सव में एनिमल जैसी फिल्मों की सफलता पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, अगर कोई फिल्म जिसमें एक आदमी एक औरत से कहें तू मेरे जूते चाट, अगर एक आदमी कहें इस औरत को थप्पड़ मार देने में क्या खराब है। वो पिक्चर हिट हो तो बड़ी खतरनाक बात है। गीतकार ने ये बात रणबीर कपूर और तिप्ती डिमरी के सीन को लेकर कही हैं।
जावेद ने कहा- लोगों की जिम्मेदारी है
उन्होंने आगे कहा, एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सिनेमा बनाने वालों से ज्यादा सिनेमा देखने वालों की है। ये आपकी जिम्मेदारी है। ये आप तय कीजिए कि आपको कैसी फिल्में बनेंगी और कैसी फिल्में नहीं बनेंगी। उनका बयान चर्चा में छाया हुआ है। जावेद से पहले भी कई सेलेब्स फिल्म की आलोचना कर चुके हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। मेकर्स फिल्म के दूसरे पार्ट यानी एनिमल पार्क पर जल्द काम शुरू करेंगे। फिल्म में रणबीर का डबल रोल होगा।
