शादी के 2 महीने बाद ही अमला पॉल बनने वाली हैं मां, प्रेग्नेंसी न्यूज सुन हैरान यूजर्स बोले- इतनी जल्दी...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 4, 2024, 02:07 PM IST

Amala Paul Announced Pregnancy: अमला पॉल जल्द मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने फैंस संग गुडन्यूज शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं।

Amala Paul Announced Pregnancy: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस अमला पॉल ने फैंस को गुडन्यूज दी हैं। एक्ट्रेस जल्द मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की हैं। इन फोटो में अमला के पति जगत देसाई भी नजर आ रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस को मां बनने की बधाई दे रहे हैं। अमला ने पिछले साल 6 नवंबर 2023 को अपने बॉयफ्रेंड जगत संग शादी की थी।

एक्ट्रेस की शादी को महज 2 महीने ही हुए हैं। फोटो में एक्ट्रेस रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, अब मुझे पता चला जाएगा 1+1 तीन कैसे हो सकते हैं। एक्ट्रेस नए मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

End of Feed