Pushpa 2 की रिलीज से पहले बढ़ी Allu Arjun की मुश्किलें, पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई शिकायत

पुष्पा 2: द रूल बस 4 दिनों के बाद सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन मुश्किल में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। हैदराबाद के जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ शिकायत हुई है।

पुष्पा 2: द रूल बस 4 दिनों के बाद सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा 2: द रूल की टीम इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अब फिल्म रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन मुश्किल में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार एक इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन एक गलत शब्द का इस्तेमाल कर लिए थे। जिसका बाद अब विवाद खड़ा हो गया है।

Pushpa 2

Pushpa 2

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक्टर ने "आर्मी" शब्द का गलत तरीके से इस्तेमाल कर लिया था। जिसके बाद एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार ग्रीन पीस एनवायरनमेंट एंड वाटर हार्वेस्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास गौड़ ने हैदराबाद के जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट्स के अनुसार शिकायत में कहा गया है कि फैन क्लब का नाम सेना के नाम पर रखना आपत्तिजनक है। मुंबई में पुष्पा 2 की प्रेस मीट हुई थी। उस दौरान अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस को लेकर कुछ बात कही थी। एक्टर ने कहा था-"मैं अपने फैंस को फैंस नहीं बल्कि सेना मानता हूं।

End of Feed