साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के बेटे अयान चर्चा में छाए हुए हैं। अयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी का गाना 'लुट-पुट गया' गा रहे हैं। अयान कार में ट्रैवल करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अयान अपनी छोटी बहन के साथ ट्रैवल कर रहे हैं। अयान की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस वायरल वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। अब अयान के क्यूट वीडियो पर शाहरुख खान ने अपना रिएक्शन दिया है।
shah rukh reacts on allu arjun son video (credit pic: instagram)
वीडियो में अयान 'लुट पुट गया' गाते हुए बीच -बीच में शाहरुख के स्टेप्स को भी करने की कोशिश करते हैं। अयान काफी क्यूट लग रहे हैं। अयान के क्यूट वीडियो पर शाहरुख खान ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'थैंक्यू लिटिल वन। तुम फ्लावर भी हो और फायर भी। अब मैं अपने बच्चों को अल्लू अर्जुन के गाने श्रीवल्ली पर प्रैक्टिस करवा रहा हूं। हाहाहा।
अयान के वीडियो पर शाहरुख ने दिया क्यूट रिएक्शन
शाहरुख के रिएक्शन पर अल्लू अर्जुन ने कमेंट किया है। अल्लू अर्जुन ने लिखा, शाहरुख जी आप बहुत प्यारे हैं। आपके प्यार भरे संदेश ने दिल छू लिया। आपको ढेर सारा प्यार। शाहरुख और अल्लू के कमेंट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। शाहरुख की फिल्म डंकी ओटीटी पर रिलीज हो गई। डंकी में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन इरानी जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
