बॉलीवुड

ना रणबीर ना आलिया फैमिली के इस सदस्य पर गई Raha, नाना महेश भट्ट ने किया खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 26, 2024, 09:36 AM IST

पूजा भट्ट ने हाल ही में अपने परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस के बर्थडे पर पिता महेश भट्ट ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। इसी के साथ फिल्म मेकर ने खुलासा किया कि राहा रणबीर और आलिया पर नहीं बल्कि इस फैमिली मेंबर पर गई है। उन्होंने कहा कि दोनों के चहेरे पर एक जैसी मासूमियत हैं।

Image

Ranbir, Alia and Raha (credit pic: Instgram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से लोगों के दिल में अमिट छाप छोड़ी हैं। एक्ट्रेस अब प्रोड्यूसर बन गई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने परिवार और दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस के पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। पूजा अपने पिता महेश भट्ट से क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं। फिल्म मेकर ने सोशल मीडिया पर बेटी के लिए प्यार भरा पोस्ट लिखा। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फिल्म मेकर ने बताया कि पूजा भट्ट पर राहा कपूर (Raha Kapoor) गई हैं।

पूजा भट्ट की तरह दिखती हैं राहा

फिल्म मेकर ने लिखा, 'मेरे बच्चे, हैप्पी बर्थडे। जिंदगी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। तुम खुद को पहचान रही हूं। तुम सच का सामना कर रही हो। अभी तुमने खुद को अच्छे से नहीं पहचाना है। जिस दिन तुम खुद को अच्छे से पहचान लोगी। मैं खुद को सबसे खुदकिस्मत समझूंगा। मैं तुम में हर साल बदलाव देखे हैं। कई बार मैंने देखा है कि तुम हमारी लाडली राहा से मिलती जुलती हो। चहेरे पर वहीं मासूमियत, जिंदगी जीने का एक जैसा जज्जबा तुम दोनों एक जैसे दिखता हैं। हैप्पी बर्थडे बच्चा। इसी तरह आगे बढ़ती रहो। ढेर सारा प्यार, तुम्हारा पापा'।

राहा की क्यूटनेस पर हर कोई फिदा है। फैंस का कहना हैं कि राहा अपनी ब्लू आंखों की वजह से दादा ऋषि कपूर पर गई हैं। रणबीर और आलिया ने क्रिसमस के खास मौके पर बेटी राहा का चहेरा दिखाया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article