Allu Arjun बॉलीवुड की फिल्मों में क्यों नहीं करते हैं काम? 'पुष्पा 2' के इवेंट में किया बड़ा खुलासा

अल्लू अर्जुन जल्द ही 'पुष्पा 2: द रूल' में नजर आने वाले हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड की फिल्मों में काम ना करने पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन ने क्या कहा है।

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के लिए चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें 'पुष्पा 2: द रूल' 05 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड की फिल्मों में काम ना करने पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

Allu Arjun

Allu Arjun

हाल ही में 'पुष्पा 2' के इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड की फिल्मों में काम ना करने पर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद का नाम लेते हुए कहा-"मैं देवी श्री प्रसाद को बोलता था कि मेरे लिए हिंदी फिल्म (बॉलीवुड फिल्म) करना बहुत मुश्किल है, लेकिन एक म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर उनके लिए हिंदी फिल्म करना उतना कठिन नहीं है।"अल्लू अर्जुन ने अपनी और देवी श्री प्रसाद की बातचीत का भी खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि-"मैंने देवी श्री प्रसाद से पूछा कि वो बॉलीवुड फिल्मों में काम क्यों नहीं करते हैं इसपर म्यूजिक डायरेक्टर ने जवाब दिया नहीं और एक्टर से पूछा कि आप क्यों नहीं करते हैं। इस बात पर एक्टर ने कहा मैं कभी हिंदी फिल्म नहीं करूंगा क्योंकि उस समय एक हिंदी फिल्म करना बेहद मुश्किल था।"

End of Feed