Pawan Kalyan Birthday: पवन कल्याण आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए आम के साथ-साथ खास भी उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं और उनके इस दिन को और भी ज्यादा खास बना रहे हैं। पवन कल्याण अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में बने रहते हैं। पवन कल्याण अभिनेता के साथ-साथ आंध्रे प्रदेश के डिप्टी सीएम की भी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। वही ऐसी अफवाहें थी अल्लू अर्जुन और पवन कल्याण के बीच बहुत समय से बड़ी अनबन है, लेकिन अब पुष्पा स्टार ने एक्टर पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई देकर लोगों की अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने पवन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। जो जमकर सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या लिखा है।
Allu Arjun
अल्लू अर्जुन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि- पावर स्टार और डीसीएम पवन कल्याण को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं गारु। एक तरफ जहां अल्लू अर्जुन ने पवन सिंह को बधाई दी। वहीं दूसरी ओर फैंस का इस पर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। फैंस का कहना है कि दोनों के बीच सुलह कब हुई।
पवन कल्याण की जीत पर अल्लू अर्जुन ने नहीं मनाया था जश्न
एक यूजर ने लिखा- दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया? वही दूसरे ने लिखा-दुश्मन बने दोस्त। दोनों के रिश्ते की खटास तब शूरू हुई थी जब भतीजे अल्लू अर्जुन ने चाचा की पार्टी की बल्कि दूसरी पार्टी का साथ दिया था। ये बात 2024 के चुनाव की बात है। वही जब पवन कल्याण की इस चुनाव पर जीत हुई तो अल्लू ने जीत का जश्न भी नहीं मनाया।
पुष्पा 2 इस दिन होगी रिलीज
अल्लू अर्जुन इन दिनों अपने फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पहली ऐसी अफवाहें थी कि पुष्पा 2 की रिलीज डेट 2025 तक ही टल गई है, लेकिन हाल ही में अल्लू अर्जुन ने खुलासा किया है कि यह फिल्म 6 दिसंबर को ही सिनेमाघरों पर रिलीज होगी।
