आलिया भट्ट इन दिन सिनेमा जगत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक बन गई हैं। एक्ट्रेस की हर एक फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही आई रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट अब साउथ की फिल्म में प्रभास के साथ नजर आने वाली है। इस समय प्रभास के पास कई फिल्में है। इसमें कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 से लेकर फौजी तक का नाम शामिल है। प्रभास की फिल्म फौजी का निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं। इन दिनों प्रभास इस फिल्म की शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी चल रहे हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म में अनुपम खेर की एंट्री हुई थी। अब इस फिल्म में आलिया की एंट्री हुई है।
प्रभास की फिल्म में हुई आलिया भट्ट की एंट्री
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘फौजी’ की कहानी में एक प्रिंसेस का भी बहुत बड़ा रोल होने वाला है। जो आलिया भट्ट प्ले करने वाली है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म में साई पल्लवी की भी एंट्री हुई थी। आलिया की एंट्री वाली रिपोर्ट्स पर अब तक मेकर्स ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। अगर ये रिपोर्ट सही है तो ये आलिया और प्रभास की साथ में पहली फिल्म होगी।
400 करोड़ के बजट में बनी फिल्म
प्रभास की फौजी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। प्रभास की फिल्म फौजी का बजट 400 करोड़ बताया जा रहा है। फौजी से पहले प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ रिलीज होगी। रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। आलिया भट्ट की ये पहली साउथ फिल्म नहीं है। इससे पहले आलिया एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ में राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ नजर आई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।
