भारत में रिलीज होने को तड़प रही हैं ये 7 फिल्में, मेकर्स के दांव पर लगे हैं करोड़ों रुपये

Movies Pending To Release: दिलजीत दोसांझ की 'पंजाब 95' से लेकर अनुष्का शर्मा की 'चकदा एक्सप्रेस' सहित ऐसी कई फिल्में हैं, जो अभी तक सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तड़प रही हैं। देखें ये लिस्ट...

Authored by: ललित कुमार Updated Feb 23 2026, 12:52 IST
भारत में रिलीज होने को तड़प रही हैं ये 7 फिल्में...Image Credit : Instagram01 / 08

भारत में रिलीज होने को तड़प रही हैं ये 7 फिल्में...

Movies Pending To Release: इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हर साल सैकड़ों फिल्में रिलीज करती है। बड़े बजट से लेकर अलग-अलग भाषाओं की फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देती हैं या फिर ऑनलाइन स्ट्रीम कराई जाती है। कई बार मेकर्स को मन मुताबिक रिलीज डेट नहीं मिल पाती है और ये फंस जाती हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लंबे समय से अटकी हुईं हैं और अभी तक रिलीज नहीं हुई हैं। हैरानी की बात यह है कि मेकर्स के करोड़ों रुपये भी दांव पर लगे हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

संतोषImage Credit : Instagram02 / 08

संतोष

संध्या सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'संतोष' को भी अभी तक कोई रिलीज डेट नहीं मिली है। इस मूवी में शहाना गोस्वामी और सुनीता रजवार को अहम रोल में देखा जाएगा।

तीसImage Credit : Instagram03 / 08

तीस

नसीरुद्दीन शाह, हुमा कुरेशी और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'तीस' को देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। इस मूवी का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है।

चकदा 'एक्सप्रेसImage Credit : Instagram04 / 08

चकदा 'एक्सप्रेस

अनुष्का शर्मा, रेणुका शहाणे और दिब्येंदु भट्टाचार्य की फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' का इंतजार दर्शकों आज भी है। इस मूवी को निर्माताओं ने अभी रिलीज नहीं किया है।

पंजाब '95Image Credit : Instagram05 / 08

पंजाब '95

हनी त्रेहन के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'पंजाब 95' अभी तक भारत में रिलीज नहीं हुई है। इस मूवी में दिलजीत दोसांझ, अर्जुन रामपाल और सुविंदर विक्की जैसी कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है।

द रेपिस्टImage Credit : Instagram06 / 08

द रेपिस्ट

कोंकणा सेन शर्मा, अर्जुन रामपाल और तन्मय धनानिया की फिल्म 'द रेपिस्ट' को बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसकी रिलीज डेट भी फाइनल नहीं हुई है।

सेक्शन 84Image Credit : Instagram07 / 08

सेक्शन 84

रिभु दासगुप्ता द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'सेक्शन 84' में अमिताभ बच्चन, डायना पेंटी, निम्रत कौर और अभिषेक बनर्जी की शानदार कास्ट देखने को मिलेगी। यह मूवी भी रिलीज की तलाश में है।

दिल्ली डार्कImage Credit : Instagram08 / 08

दिल्ली डार्क

सैमुअल एबियोला रॉबिन्सन और गीतिका विद्या ओहल्याण की 'दिल्ली डार्क' की कहानी काफी दमदार है, जो दर्शकों को प्रभावित करेगी। दिबाकर दास रॉय की इस मूवी को भी रिलीज डेट नहीं मिली है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!