Vishnu Manchu की 'Kannappa' के लिए अक्षय कुमार ने चार्ज की तगड़ी फीस, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

Akshay Kumar Fees For Kannappa: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भगवान शिव की भूमिका निभाई है। इस भूमिका के लिए अक्षय कुमार ने जो फीस चार्ज है वो जानकरआपके होश उड़ जाएंगे।

Akshay Kumar Fees For Kannappa: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' 27 जून को रिलीज हुई थी। इस मूवी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दिए हुए 4 दिन हो गए हैं। निर्माताओं ने जब लोगों की ओर ट्रेलर को मिले प्यार तो देखा उन्हें पूरी उम्मीद थी कि 'कन्नप्पा' बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस मूवी कई बड़े-बड़े एक्टर्स नजर आ रहे हैं। फिल्म में भगवान शिव के किरदार के लिए मेकर्स ने अक्षय कुमार को फाइनल किया था। एक तरह जहां खुद विष्णु मांचू ने बताया कि प्रभास और मोहनलाल ने फिल्म में कैमियो करने के लिए एक रुपया भी चार्ज नहीं किया। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार ने फीस के तौर पर निर्माताओं से करोड़ों रुपये लिए हैं।

Akshay Kumar Fees For Kannappa

123Telugu के रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड के खिलाड़ी उर्फ अक्षय कुमार ने भगवान शिव का किरदार निभाने के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। अक्षय कुमार की यह फीस केवल 5 दिनों के शूट के लिए थी। मेकर्स को लग रहा था कि फिल्म में अक्षय कुमार को लेने से उन्हें नार्थ एरिया में भी फायदा होगा। 'कन्नप्पा' के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज करने पर अक्षय कुमार की ओर से ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

End of Feed