साउथ मूवीज

बिना उन्नी मुकुंदन बनने जा रही है Marco 2, मेकर्स के नए खुलासे ने किया फैंस को हैरान

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 1, 2025, 04:14 PM IST

Marco 2 New Update: एक्टर उन्नी मुकुंदन (Unni Mukundan) की फिल्म 'मार्को' (Marco) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था, लेकिन इसके सीक्वल 'मार्को 2' (Marco 2) को लेकर अब एक नया ट्विस्ट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं 'मार्को 2' से जुड़ा क्या नया अपडेट सामने आया है।

Image

Marco 2 New Update

Marco 2 New Update: साउथ के जाने-माने स्टार उन्नी मुकुंदन (Unni Mukundan) की फिल्म 'मार्को' (Marco) ने 2024 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। उन्नी मुकुंदन की इस फिल्म में कई धांसू एक्शन सीन्स थे जिसे देखने के बाद लोगों को होश उड़ गए थे। माना जा रहा था उन्नी मुकुंदन इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर आएंगे लेकिन कुछ दिनों पहले एक्टर ने एक फैन को रिप्लाइ करते हुए बताया था उन्होंने फिल्म 'मार्को' को आगे बढ़ाने का फैसला छोड़ दिया है। अब इन सब के बीच 'मार्को' के मेकर्स ने एक नया दावा किया है जिसे बाद लोग हैरान नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं 'मार्को' के मेकर्स ने क्या खुलासा किया है।

'मार्को 2' लेकर आएंगे मेकर्स

उन्नी मुकुंदन की फिल्म 'मार्को' के सीक्वल 'मार्को 2' (Marco 2) को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। पहले खबर थी कि उन्नी ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया क्योंकि फिल्म के पहले पार्ट की हिंसा को लेकर काफी आलोचना हुई थी। लेकिन अब फिल्म के निर्माता क्यूब्स एंटरटेनमेंट्स (Cubes Entertainments) ने साफ किया है कि 'मार्को 2' अभी भी बन रही है और इसके राइट्स उनके पास ही हैं। इस जुड़ा एक पोस्ट भी खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में मेकर्स ने एक यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा 'मार्को के लिए इतना प्यार और समर्थन देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। मार्को सीरीज को लेकर बातचीत अभी खत्म नहीं हुई है। क्यूब्स एंटरटेनमेंट के पास मार्को के सारे अधिकार हैं और हमें पूरा यकीन है कि मार्को की कहानी में बहुत दम है। हम इस फ्रेंचाइजी के अधिकार किसी को देने या शेयर करने के लिए तैयार नहीं हैं।'

Marco 2 New Update

Marco 2 New Update

'मार्को' ने जमकर की थी कमाई

फिल्म 'मार्को' ने बॉक्स ऑफिस पर 115 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म का कुल बजट महज 30 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म 'मार्को 2' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article