साउथ मूवीज

रश्मिका मंदाना के माता-पिता को पसंद नहीं था उनका मूवी में काम करना? एक्ट्रेस ने कहा-"फिल्म इंटस्ट्री में जाना गलत..."

रश्मिका मंदाना हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई रहती है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कुबेरा को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस के पिता को पसंद नहीं था कि रश्मिका फिल्मों में काम करें।

Image

रश्मिका मंदाना

साउथ की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक रश्मिका मंदाना ने कम उम्र में ही बड़ी पहचान बना ली है। एक्ट्रेस अब अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। इन दिनों रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेरा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म की कहानी को काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस इस साल बैक-टू-बैक फिल्म रिलीज कर रही हैं।

पुराने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान रश्मिका मंदाना ने अपने परिवार के शुरुआती विरोध के बारे में विस्तार से बातें की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके पिता चाहते थे कि वह उनके बिजनेस में शामिल हों। उन्होंने बताया कि उन्हें कभी भी एक्ट्रेस बनने के लक्ष्य के साथ नहीं पाला गया था। रश्मिका मंदाना बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थी।

एक्ट्रेस के पास है इतनी डिग्री

एक्ट्रेस के पास जर्नलिज्म, साइकोलॉजी और अंग्रेजी लिटरेचर में ग्रेजुएट की डिग्री है, लेकिन एक्ट्रेस के पिता चाहते थे कि वह उनकी कंपनी में शामिल हों और उनकी सहायता करें। रश्मिका ने कहा कि एक कन्सर्वटिव साउथ परिवार से होने के कारण फिल्म इंटस्ट्री में प्रवेश की संभावना काफी मुश्किल थी। रश्मिका ने कहा, "मुझे लगता है कि साउथ परिवारों में कम से कम उस समय तो, फिल्म इंटस्ट्री में प्रवेश करना गलत माना जाता था। उन्हें समझ नहीं आया कि यह कैसे काम करता है।"

एक्ट्रेस की फिल्म मचा रही धमाल

रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेरा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है। इस फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस ने किया है। इस फिल्म में रश्मिका के अलावा धनुष, नागार्जुन, जिम सर्भ और दलीप ताहिल भी नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 20 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article