Good Bad Ugly: भारत से पहले इस देश में रिलीज होगी अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली', बुकिंग भी हुई शुरू

Good Bad Ugly: साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस अजित कुमार की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार अजित कुमार की ये फिल्म भारत से पहले यूएसए में रिलीज होने वाली है।

Good Bad Ugly: साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार अजित कुमार की फिल्म भारत से पहले किसी और देश में रिलीज होगी। आइए जानते हैं कि अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' पहले कहां रिलीज होने वाली है।

Ajith Kumar

Ajith Kumar

अजीत की इस फिल्म को आदिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। गुड बैड अग्ली में अजीत कुमार और तृषा कृष्णन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार गुड बैड अग्ली भारत में 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, लेकिन यूएसए में 09 अप्रैल को इसका प्रीमियर होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, 'गुड बैड अग्ली' का रन टाइम 138 मिनट है, जो 2 घंटे और 18 मिनट के बराबर है। ये टाइम तमिल फिल्मों की तुलना में काफी कम है। अक्सर तमिल फिल्म तीन घंटे के करीब या उससे भी ज़्यादा की होती है।

End of Feed