अजित कुमार की कार का दोबारा बुरा तरह से एक्सीडेंट हो गया है। सोशल मीडिया पर कार हादसे का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। अजित कुमार ना सिर्फ एक बेस्ट एक्टर हैं बल्कि एक कार रेसर भी हैं। अजित कुमार हाल ही में स्पेन के वेलेंसिया में एक रेसिंग इवेंट का हिस्सा बने थे। उसी दौरान एक्टर एक भयानक कार दुर्घटना का शिकार हो गए। यह एक महीने में उनकी दूसरी कार दुर्घटना है।
अजित कुमार के मैनेजर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अजित कुमार की कार का भयानक एक्सीडेंट हुआ है। ट्रैक के किनारे रुकने से पहले कार कई बार पलटती है। अच्छी बात ये है कि एक्टर एकदम सुरक्षित बच गए, लेकिन वीडियो देखने के बाद फैंस को काफी ज्यादा चिंता हो गई थी।
अजित कुमार के मैनेजर ने बताया कि राउंड 5 अजित के लिए सफल रहा, क्योंकि उन्होंने 14वां स्थान हासिल किया है। पहली बार दुर्घटना के बावजूद एक्टर डरे नहीं और दूसरे बार रेंसिग के लिए आगे आ गए, लेकिन इस बार भी हादसे का शिकार हो गए। इस महीने की शुरुआत में पुर्तगाल के एस्टोरिल में एक रेस की ट्रेनिंग के दौरान अजीत कुमार का एक्सीडेंट हो गया था। उन्हें कोई चोट नहीं आई थी। इस एक्सीडेंट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। महीने में दूसरी बार है, लेकिन अभी तक एक्टर तीन बार हादसे का शिकार हो गए हैं। सबसे पहले अजित कुमार का दुबई 24H रेसिंग इवेंट के प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक्सीडेंट हुआ था। उनकी कार नियंत्रण खो बैठी थी और बाउंड्री से टकरा गई थी।
इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर
अजित कुमार हाल ही में विदमुयार्ची में नजर आए हैं। फैंस ने अजित कुमार की इस फिल्म को काफी प्यार दिया है। इसके अलावा एक्टर के पास आदिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित गुड बैड अग्ली पाइपलाइन में है।
