साउथ मूवीज

Chhaava के लिए रश्मिका मंदाना नहीं थी मेकर्स की पहली पसंद, बॉलीवुड की ये हसीना बनने वाली थी 'येसुबाई'

रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा (Chhaava) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। विक्की कौशल की फिल्म छावा छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ने येसुबाई का रोल किया है। रश्मिका से पहले ये रोल बॉलीवुड की एक हसीना को ऑफर हुआ था।

Image

Chhaava

रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा (Chhaava) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जिस कारण ये फिल्म नोटों की बारिश कर रही है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना छावा के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी। आइए जानते हैं कि मेकर्स ने पहले ये रोल किस एक्ट्रेस को ऑफर किया था।

छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी पर आधारित फिल्म छावा में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) लीड रोल में नजर आ रहे हैं। बता दें विक्की कौशल ने इस फिल्म में संभाजी महाराज का रोल किया है। वहीं संभाजी महाराज की पत्नी का रोल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने निभाया है। रश्मिका ने येसुबाई का रोल प्ले किया है, लेकिन इस रोल के लिए रश्मिका पहली पसंद नहीं थीं।

इस हसीना को फिल्म हुई थी ऑफर

येसुबाई के रोल के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ पहली पसंद थी, लेकिन किसी कारण कटरीना ने इस फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। जिस कारण ये फिल्म साउथ की हसीना रश्मिका की झोली में जा गिरी। अगर कटरीना इस फिल्म के लिए हां कर देती तो ऑनस्क्रीन पति-पत्नी के रोल में नजर आते, लेकिन रश्मिका मंदाना ने भी इस रोल को बड़े ही अच्छे तरीके से निभाया है। फैंस से एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी पसंद किया है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका

रश्मिका मंदाना के पास इस समय फिल्म की लाइन लगी हुई है। रश्मिका मंदाना सिकंदर में सलमान खान के साथ पहली बार ऑनस्क्रीन नजर आएंगी। वही फिल्म कुबेर में रश्मिका और नागार्जुन स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। एनिमल के दूसरे पार्ट एनिमल पार्क के भी रश्मिका मंदाना नजर आने वाली है। द गर्लफ़्रेंड एक तेलुगू फिल्म है। इस फिल्म का हिस्सा भी रश्मिका बनने वाली हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article