war 2: जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म वॉर 2 और प्रशांत नील की एनटीआर 31 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इन दिनों ही फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। वॉर 2 में जूनियर एनटीआर ऋतिक रोशन के साथ एक्शन करते हुए नजर आएंगे। अब शूटिंग के बीच जूनियर एनटीआर अबू धाबी पहुंचे हैं। हाल ही में महेश बाबू की पत्नी और एक्स एक्ट्रेस और मॉडल नम्रता शिरोडकर ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दिखाई दे रहा है कि सभी अबू धाबी की शादी अटेंड कर रहे हैं।
इस फोटो में नम्रता के साथ सितारा और पुष्पा निर्देशक सुकुमार की बेटी सुकृति भी नजर आ रही है। इस फोटो में जूनियर एनटीआर, लक्ष्मी और कुछ दोस्त भी नजर आ रहे हैं।जूनियर एनटीआर की पत्नी लक्ष्मी ने इस दौरान सीक्विन्ड ड्रेस पहनी है और नम्रता ने क्रीम रंग की ड्रेस कैरी की है। जूनियर एनटीआर, लक्ष्मी और नम्रता को एक साथ देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर
निर्देशक प्रशांत नील के साथ उनकी फिल्म फ्लोर पर आ गई है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। तारक अयान मुखर्जी की वॉर 2 से बॉलीवुड में भी डेब्यू करेंगे, जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगे।
कितनी हुई थी फिल्म की कमाई
जूनियर एनटीआर को आखिरी बार कोरटाला शिवा की फिल्म देवरा: पार्ट 1 में देखा गया था। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी नजर आए थे। फिल्म ने भारत में 292.03 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं दुनिया भर में फिल्म ने 421.63 करोड़ की कमाई की थी।
