डाकू महाराज की सफलता के बाद नंदमुरी बालकृष्ण ने इस शख्स को गिफ्ट की पोर्श कार, कीमत जान खुला रह जाएगा मुंह

नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपनी फिल्म डाकू महाराज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था। नंदमुरी बालकृष्ण की इस फिल्म को काफी ज्यादा सराहना मिली थी। हाल ही में नंदमुरी बालकृष्ण ने एक शख्स को पोर्श कार गिफ्ट में दी है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपनी फिल्म डाकू महाराज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था। नंदमुरी बालकृष्ण की इस फिल्म को काफी ज्यादा सराहना मिली थी। अब इस शानदार सफलता के बाद नंदमुरी बालकृष्ण ने एक शख्स को गिफ्ट दिया है। गिफ्ट में एक्टर ने पोर्श कार दी है। आइए जानते हैं कि कौन है वो शख्स, जिसे एक्टर ने महंगी कार गिफ्ट में दी है।

Daaku Maharaaj

Daaku Maharaaj

सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है, जिसमें नजर आ रहा है कि नंदमुरी बालकृष्ण शानदार पोर्श की चाबी थमन एस को सौंप रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस कार की कीमत 1.99 करोड़-2 करोड़ के बीच है। बता दें इस फिल्म का संगीत थमन एस द्वारा तैयार किया गया था। डाकू महाराज ने बॉक्स ऑफिस में दमदार कमाई की थी। फिल्म ने रिलीज के 15 दिनों के भीतर 114 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रिलीज से पहले इस फिल्म के एक गानों को काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया था। उस गाने में उर्वशी रौतेला और एनबीके डांस करते हुए नजर आ रहे थे। उस गाने का नाम दबिदी दबिदी है। इस गाने के डांस स्टेप्स के कारण काफी काफी ज्यादा अलोचना हुई थी।

End of Feed