साउथ की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक सामंथा रूथ प्रभु अब प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। लंबे समय से सामंथा रूथ प्रभु अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। सामंथा शुभम फिल्म की प्रोड्यूसर बनी है।
Samantha Ruth Prabhu
हाल ही में सामंथा ने 18 तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को अपनी डेली रूटीन के बारे में जानकारी दी है। इन फोटोज में एक्ट्रेस अलग-अलग रूप में नजर आ रही हैं। सामंथा ने अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले बन रही पहली फिल्म का ऐलान किया है। प्रोडक्शन हाउस से सामंथा की तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस गुलाबी रंग के सूट में पूजा करती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा "ए रेयर नाईट", जो अपने बिजी शेड्यूल से दूर एक खास शाम बिताने के बारे में बताता है। पहली फोटो में एक्ट्रेस सोडा पीती हुई नजर आ रही हैं।
बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म
शुभम की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है, लेकिन फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से सामंथा बतौर प्रोड्यूसर बन नई शुरुआत कर रही हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी एक्ट्रेस
रिपोर्ट्स के अनुसार सामंथा रूथ प्रभु और राम चरण सुकुमार की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म को लेकर अभी बात चीत चल रही है। इस फिल्म का नाम अभी "RC17" रखा गया है। हालांकि अभी फिल्म को लेकर किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। समांथा आखिरी बार वरुण धवन के साथ अमेजन प्राइम की सीरीज सिटाडेल: हनी बनी में नजर आईं थीं। अब वो जल्द ही 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' में नजर आने वाली है। इस फिल्म को राज निदिमोरु और कृष्णा डीके (Raj and DK) बना रहे हैं।
