ED की 8 घंटों तक पूछताछ के बाद कामाख्या देवी की शरण में गईं Tamannaah Bhatia, मास्क लगाकर हुईं स्पॉट

तमन्ना भाटिया इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के लिए ईडी ने 8 घंटों तक एक्ट्रेस से पूछताछ की है। वही अब एक्ट्रेस कामाख्या देवी की शरण में गईं हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस को क्यों ईडी ने बुलाया था।

तमन्ना भाटिया इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। एक तरफ जहां एक्ट्रेस अपनी फिल्म की सफलता का आनंद ले रही हैं। वही दूसरी तरफ एक्ट्रेस को मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के लिए ईडी ने 8 घंटों तक पूछताछ की। वही अब एक्ट्रेस कामाख्या देवी की शरण में गईं हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें इस दौरान एक्ट्रेस मास्क लगाए नजर आ रही हैं।

Tamannaah Bhatia

Tamannaah Bhatia

मां कामाख्या के किए दर्शन

तमन्ना भाटिया बॉलीवुड की बेस्ट डांसर से लेकर बेस्ट एक्ट्रेस भी हैं। फैंस उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की सोशल मीडिया में फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस ईडी के ऑफिस से निकालते हुए नजर आ रही है। बता दें ईडी से पूछताछ के बाद एक्ट्रेस मां कामाख्या देवी का दर्शन करने पहुंची थी। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस को ईडी ने 'एचपीजेड टोकन' मोबाइल ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के लिए गुवाहाटी ईडी ऑफिस बुलाया था।

End of Feed