बॉलीवुड

Stree 2 में चुड़ैल का रोल निभाने वाली भूमि राजगोर ने पहले ही बता दी स्क्रिप्ट! बोलीं- 'अक्षय कुमार संग फेसऑफ से डर...'

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में भूमि राजगोर ने चुड़ैल का रोल प्ले किया था। स्त्री 3 को लेकर रूमर्स आ रहे हैं कि अक्षय और भूमि के बीच में स्त्री 3 में फेस ऑफ होगा। अब इस खबर पर भूमि ने अपना रिएक्शन दिया है।

Image

Akshay and Bhumi Rajgor (credit pic: Instagram)

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'स्त्री 2' को लोगों का भरपूर प्यार मिला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना, पकंज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में मुख्य कलाकारों के साथ- साथ कैमियो रोल पले करने वाले सितारों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म में स्त्री 2 का किरदार भूमि राजगोर ने निभाया है। फिल्म में भूमि का चेहरा नहीं दिखाया गया है। एक्ट्रेस ने फिल्म के अपकमिंग सीक्वल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

स्त्री 3 में भूमि और अक्षय कुमार के बीच में फेस ऑफ होने की खबरें आ रही हैं। अब इस पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि स्त्री 3 में ऐसा हो। लेकिन मैं इसके बारे में कंफर्मशन नहीं दे सकती हूं। मैं ये जरूर मानती हूं कि अक्षय के सामने फेस ऑफ करने से थोड़ा डर लग रहा है क्योंकि वो मार्शल आर्ट एक्सपर्ट है।

स्त्री 2 को लेकर भूमि ने किया चौंकाने वाला खुलासा

एक्ट्रेस ने आगे खुलासा किया कि मेकर्स ने मुझे भी स्त्री 2 के क्लाइमेक्स की स्क्रिप्ट दी थी। उन्होंने मुझ से भी स्क्रिप्ट को भी सीक्रेट रखा था। सबको लगा था कि श्रद्धा स्त्री होगी। लेकिन असलियत तो कुछ और ही था। एक्ट्रेस ने बताया कि सेट पर जो भी आता उसके कैरेक्टर के हिसाब से गाना बजाया जाता था। मेरी एंट्री पर गुमनाम है कोई बजता था और सभी लोग मिलकर डांस करते थे। इस वजह से सेट पर माहौल काफी फनी रहता था। स्त्री 2 के बाद दर्शकों को स्त्री 3 का बेसब्री से इंतजार है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article