Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। साल के नए हफ्ते की शुरुआत नॉमिनेशन टास्क के साथ शुरू हुई। नॉमिनेशन टास्क के दौरान घरवालों ने एक- दूसरे पर जमकर भड़ास निकाली। मेकर्स ने नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो शेयर किया। प्रोमो में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) और अरुण माशेट्टी के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसके अलावा अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने समर्थ जुरेल (Samarth jurel) को नॉमिनेट किया। इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क काफी धमाकेदार रहा। आइए जानते हैं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कौन- कौन नॉमिनेट हुआ है।
नॉमिनेशन टास्क में सबसे पहले अभिषेक समर्थ का नाम लेते हैं। अभिषेक कहते हैं कि मेरे पहला नाम समर्थ है उनसे मेरी बिल्कुल नहीं बनती है। वहीं, समर्थ भी अभिषेक का नाम लेते हैं। टास्क के बाद घर में अभिषेक, ईशा और समर्थ के बीच जमकर झगड़ा होता है। झगड़े के दौरान ईशा अभिषेक के बाप का नाम लेती है। अभिषेक बार-बार कैमरा में आकर कहते हैं कि मुझे पोक किया जा रहा है।
नॉमिनेशन टास्क में घरवालों ने निकाली भड़ास
वहीं, अरुण और मुनव्वर के बीच में जंग छिड़ गई है। दोनों एक- दूसरे को खरी-खोटी सुनाते हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अभिषेक, मुनव्वर, अरुण, आयशा खान, समर्थ नॉमिनेटेड हैं। घर में आयशा ने आते ही मुनव्वर को इग्नोर करना शुरु कर दिया। आयशा घर में नए तेवर के साथ वापस लौटी है। उनका ये अंदाज देखकर घरवाले भी हैरान हो गए हैं।
