तेलुगू फिल्मों के स्टार नवीन पोलिशेट्टी इन दिनों परेशानी में फंसे नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार नवीन पोलिशेट्टी के साथ हादसा हो गया है, जिसका कारण उनको काफी चोट आईं है। जानकारी के अनुसार उनके हाथ और पैर में मल्टिपल फ्रैक्चर आए हैं। नवीन पोलिशेट्टी ने हाल ही में अपने हालत की जानकारी दी है। नवीन पोलिशेट्टी ने यह भी बताया कि अब उनकी हालत कैसी है और कितना सुधार है। आइए जानते हैं कि एक्टर की हालत कैसी है।
naveen Polishetti
नवीन पोलीशेट्टी को अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पोलिशेट्टी' और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' के लिए जाना जाता है। एक्टर ने बताया कि इस वक्त वह बहुत दर्द में हैं और लंबा-चौड़ा नोट लिखा। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या लिखा है। नवीन पोलिशेट्टी ने नोट शेयर करते हुए लिखा- 'दुर्भाग्य से मेरे हाथ में गंभीर मल्टिपल फ्रैक्चर हो गया है। साथ ही मेरे पैर में भी चोट आईं है। ये समय मेरे लिए बहुत ही मुश्किल और दर्दभरा है। मैं मेडिकल प्रोफेशनल्स के साथ मिलकर काम कर रहा हूं।मुझे ठीक होना होगा पूरी एनर्जी के साथ आपके लिए परफॉर्म कर सकूं। आपका प्यार, सहयोग और धैर्य ही इस वक्त मेरे लिए सबसे बड़ी दवा है।'
नवीन पोलीशेट्टी मिस शेट्टी मिस्टर पोलीशेट्टी में नजर आए थे। ये फिल्म 2023 की एक तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसे यूवी क्रिएशंस के लिए महेश बाबू पचीगोला द्वारा लिखित और निर्देशित किया था। पॉलीशेट्टी ने इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी के साथ एक्टिंग की थी , जिसने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर सफलता हासिल की थी।
