पवन कल्याण इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए है। साउथ के पावर स्टार पवन कल्याण को फैंस देखना बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना लेजनेवा को एक साथ देखा गया। इस दौरान कपल ट्विनिंग करते नजर आए। बता दें कपल को आज यानि गुरुवार को हैदराबाद से निकलते हुए देखा गया।
रिपोर्ट के अनुसार एक्टर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जलजीवन सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। पवन कल्याण और पत्नी अन्ना लेजनेवा के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। एक्टर इस दौरान अपने कैज़ुअल एयरपोर्ट लुक में नजर आए। यह पावर कपल ट्विनिंग करते बहुत अच्छे लग रहे थे।
इस साल रिलीज होगी पवन कल्याण की ओजी
पवन कल्याण इस दौरान कैजुअल ब्लैक शर्ट मेंन नजर आए। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक शूज से पूरा किया। दूसरी ओर उनकी पत्नी अन्ना अपनी ब्लैक ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही थीं। उन्होंने अपनी ड्रेस को लॉन्ग ग्रे श्रग के साथ कैरी किया था इस दौरान उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जल्द ही फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। पवन कल्याण जल्द ही अपनी फिल्म ‘ओजी’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को ‘वे कॉल हिम ओजी’ के नाम से भी जाना जाता है। इस फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है और इसमें पवन कल्याण एक्शन सीक्वेंस करते नजर आएंगे।
पुलिस अधिकारी बनेंगे पवन कल्याण
पवन कल्याण के अलावा इस फिल्म में प्रकाश राज, श्रीया रेड्डी, इमरान हाशमी, प्रियंका अरुल मोहन और अर्जुन दास भी हैं। इसके अलावा पवन कल्याण पवन हरीश शंकर निर्देशित फिल्म उस्ताद भगत सिंह में भी नजर आएंगे। फिल्म में साक्षी वैद्य और श्रीलीला भी महत्वपूर्ण रोल में हैं। पवन कल्याण उस्ताद भगत सिंह में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे।
