साउथ मूवीज

'थंगलान' के बाद इस मशहूर निर्देशक के साथ नई फिल्म के लिए Vikram ने मिलाया हाथ, खूंखार रोल में आएंगे नजर

साउथ सुपरस्टार विक्रम हाल ही में अपनी फिल्म 'थंगलान' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने एक और फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म का निर्देशक पा रंजीत कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि वह थंगलान के बाद किस फिल्म में नजर आने वाले है।

Image

vikram

साउथ सुपरस्टार विक्रम हाल ही में अपनी फिल्म 'थंगलान' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वही उनके फैंस के लिए एक और खुश करने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने एक और फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म का निर्देशक पा रंजीत कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि वह थंगलान के बाद किस फिल्म में नजर आने वाले है।

विक्रम ने अभी तक इस फिल्म का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार एक्टर जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म का ऐलान कर देंगे। जानकारी के अनुसार इस फिल्म का टाइटल चियान 63 रखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता संथाकुमार है। फैंस इसलिए भी खुश है क्योंकि विक्रम की ये 63वीं फिल्म है।

चियान 63 की कहानी

अगर ये बात सही साबित हुई थी पहली बार संथाकुमार विक्रम का साथ देखने मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक ने विक्रम को फिल्म की कहानी सुनाई है। एक्टर को ये कहानी बहुत पसंद आईं, जिसके बाद एक्टर ने फिल्म के लिए हां कहा। पहले तो फैंस एक्टर को थंगलान में देखने के लिए बेताब है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पंसद किया। वही आज इस फिल्म से पहला गाना सामने आया है।

ये सितारे भी आएंगे नजर

फिल्म में विक्रम के साथ पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, पसुपति और अन्य भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। नीलम प्रोडक्शंस के सहयोग से स्टूडियो ग्रीन द्वारा निर्मित यह बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द ही 2डी और 3डी में रिलीज होगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article