70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ विद केरल टूरिज्म का आयोजन 21 फरवरी बड़े ही धूमधाम तरीके से किया गया था। 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ विद केरल टूरिज्म इवेंट के खत्म होने के बाद से वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ विद केरल टूरिज्म इवेंट से सामने आई इन फोटोज और वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन सब के बीच साउथ के जाने-माने स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने के बाद पोस्ट शेयर की है। तो चलिए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है।
अल्लू अर्जुन ने लिखी दिल की बात
एक्टर अल्लू अर्जुन एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ विद केरल टूरिज्म है। अल्लू अर्जुन को इस इवेंट में पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule) फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर (तेलुगु) का अवॉर्ड जीता है। इस अवॉर्ड के मिलने के बाद अल्लू अर्जुन ने एक पोस्ट शेयर की है। अल्लू अर्जुन ने लिखा कि 'फिल्मफेयर का बहुत-बहुत शुक्रिया इस खूबसूरत सम्मान के लिए। मुझे बहुत खुशी हुई कि ये अवॉर्ड मुझे उस जगह मिला जहां मुझे इतना खास प्यार मिलता है। सबकी दुआओं और आशीर्वाद से मैं बहुत छोटा महसूस कर रहा हूं। ये अवॉर्ड मैं अपने सभी फैंस को समर्पित करता हूं, जिनका प्यार मेरे लिए अनगिनत है।' अल्लू अर्जुन की इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट करते नजर आए।
यहां देखें अल्लू अर्जुन की पोस्ट
अल्लू अर्जुन इन फिल्मों से मचाएगे धमाल
एक्टर अल्लू अर्जुन इस पोस्ट के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्मों के चलते भी चर्चा में हैं। अल्लू अर्जुन 'AA22xA6',
'पुष्पा 3' समेत कई फिल्मों में धमाल मचाने वाले हैं। अल्लू अर्जुन की पोस्ट को लेकर आपकी क्या रहा है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
