70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism Highlights: बीती रात यानी 21 फरवरी को केरल टूरिज्म के सहयोग से 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन साउथ सिनेमा की बेस्ट कृतियों को सम्मानित करने के लिए होस्ट किया गया। सितारों से सजी इस शाम में कोच्चि के एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस कई हस्तियों ने अपनी जीत का जश्न मनाया और शानदार डांस परफॉर्मेंस दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विष्णु वारियर, रंजिनी हरिदास और आरजे मिथुन द्वारा होस्ट किए गए इस इवेंट में उत्कृष्ट फिल्मों, एक्टर्स, डायरेक्टर्स और तकनीशियनों को सम्मानित किया गया, जिससे यह सिनेमा प्रेमियों के लिए एक यादगार रात बन गई।
यहां देखें केरल टूरिज्म के साथ 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ की झलकियां
निधि अग्रवाल, सान्या मल्होत्रा, तृषा शेट्टी, प्रणिता सुभाष और अपर्णा बालमुरली ने केरल टूरिज्म के साथ 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। अदाकाराओं ने लोकप्रिय हिट गानों पर डांस किया, जिसे देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई और इस रात को एन्जॉय किया। उनके डांस मूव्स और स्टाइलिश आउटफिट्स ने सभी का ध्यान खींचा और आत्मविश्वास से भरी मंच उपस्थिति ने शाम को और भी आकर्षक बना दिया।

South Celebs Performances
केरल टूरिज्म के साथ होस्ट किए गए 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में सेलेब्स की बड़ी टुकड़ी देखने को मिली, कई साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े नाम शामिल रहे। अल्लू अर्जुन और साई पल्लवी सबसे चर्चित हस्तियों में से थे। उन्होंने रेड कार्पेट पर अपने स्टाइलिश अंदाज से सबका ध्यान खींचा। दिग्गज अभिनेता अरविंद स्वामी, फिल्म निर्माता-अभिनेता अनुराग कश्यप और मलयालम सिनेमा के दिग्गज ममूटी ने शाम को और भी भव्य बना दिया। वहीं दूसरी ओर भावना और काजल अग्रवाल ने इस इवेंट में अपने ग्लैमर का तड़का लगाया। इसके अलावा साउथ के कई बड़े-बड़े निर्माता भी इस इवेंट में शामिल हुए। खास बात यह है कि इस इवेंट में मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड लोगों को सराहा गया।

Celebs at 70th Filmfare Awards South
70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में बेस्ट एक्टर केटेगरी में सबसे चर्चित मुद्दा बनकर उभरी, जिसमें कई फिल्म इंडस्ट्रीज के दमदार प्रदर्शनों को सम्मानित किया गया। शिवकार्तिकेयन को 'अमरन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, जबकि अरविंद स्वामी को 'मेयाझगन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स अवॉर्ड) से नवाजा गया। अल्लू अर्जुन को पुष्पा राज के रूप में अपने करियर को परिभाषित करने वाले प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) का पुरस्कार मिला।

Mammootty won Best Actor

Allu Arjun At 70th Filmfare Awards South
इस समारोह में ममूटी ने 'ब्रमयुगम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) का पुरस्कार जीतकर कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी। 'पुष्पा 2: द रूल' 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ विद केरल टूरिज्म में प्रमुख केटेगरी में दबदबा बनाते हुए रात की सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी।
