साउथ मूवीज

69th Sobha Filmfare Awards South 2024: 2 अगस्त को हैदराबाद में आयोजित होगा साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, हो गई अनाउंसमेंट

69th Sobha Filmfare Awards South 2024: 69वां सोभा फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ 2024 अगले महीने आयोजित होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस अवॉर्ड फंक्शन को 2 अगस्त 2024 के दिन हैदराबाद में आयोजित किया जाने वाला है। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

Image

69th Sobha Filmfare Awards South 2024

69th Sobha Filmfare Awards South 2024: इंतज़ार शुरू हो गया है। अब साल को वो समय आ गया है जब साउथ के सुपरस्टार एक भव्य जश्न के लिए एक साथ नजर आने वाले है। 69वां सोभा फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ 2024 अगले महीने शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है! फिल्मफेयर एक बार फिर चार भाषाओं - तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट कलाकारों, मास्टरमाइंड फिल्म निर्माताओं और कहानीकारों को सम्मानित करेगा। जैसे-जैसे भव्य समारोह की तारीख करीब आ रही है, साउथ सिनेमा के कुछ सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस की तैयारी भी शुरू कर दी है।

फिल्मफेयर प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ बड़ा खुलासा

आज फिल्मफेयर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है, जिसमें अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत, जितेश पिल्लई (प्रधान संपादक, फिल्मफेयर), सुमीत चुनखरे (सीएमओ, शोभा लिमिटेड) और कमर डी (कमर फिल्म फैक्ट्री) ने 69वें शोभा फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ 2024 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीप प्रज्वलित किया है। उन्होंने फिल्मफेयर इवेंट की डेट भी रिलीज कर दी है। आइए यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

2 अगस्त को आयोजित होगा भव्या कार्यक्रम

आज फिल्मफेयर साउथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की खुलासा किया गया है कि इस साल का अवॉर्ड फंक्शन 2 अगस्त 2024 के दिन होने वाला है। इस फंक्शन को कहीं और नहीं बल्कि हैदराबाद में ही होस्ट किया जाएगा। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच ये खबर अब काफी तेजी से वायरल हो रही है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article